भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने जम्मू-कश्मीर से आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए आज अपने तीन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। ये चुनाव केंद्र शासित प्रदेश में खाली पड़ी चार सीटों को भरने के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं के तहत हो रहे हैं।पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पहली अधिसूचना के तहत एक सीट के लिए गुलाम मोहम्मद मीर को, दूसरी अधिसूचना के तहत एक सीट के लिए राकेश महाजन को, और तीसरी अधिसूचना के तहत अधिसूचित दो सीटों के लिए सतपाल शर्मा को उम्मीदवार नामित किया गया है। विधानसभा में दलीय स्थिति के आधार पर भाजपा को एक सीट जीतने की उम्मीद है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाले गठबंधन का तीन सीटों पर दबदबा है।



