सागर जिले में देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि पार्टी संगठन की अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं के तहत यह कदम उठाया गया है।