नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश से पुराना नाता है l मध्यप्रदेश के कई भाजपाई नितिन नवीन के संपर्क में भी लंबे समय से हैं l जिसका फायदा अब उन्हें मिल सकता है l नितिन नवीन जल्द ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे इस कार्यकारिणी को लेकर मध्यप्रदेश में भी हलचल है l माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश से पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ,धार से सांसद गजेंद्र सिंह ,छिंदवाडा़ सांसद बंटी साहू और नर्मदापुरम सांसद दर्शन चौधरी समेत अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर कैलाश जाटव के नाम चर्चा में है l  राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नितिन नवीन की टीम में इन नाम को जगह मिलना तय माना जा रहा है l लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति के मध्य प्रदेश में बड़े चेहरे माने जाते हैं वहीं अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर कैलाश जाटव भी अपने आप में एक बड़ा नाम है वैसे भी मोर्चा में अध्यक्ष रहे लगभग सभी नेताओं को कहीं ना कहीं एडजस्ट किया गया है परंतु डॉक्टर कैलाश जाटव का नंबर अभी तक नहीं लग पाय। वही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दर्शन चौधरी की सक्रियता और प्रभावशील भाषण शैली के कारण उनका राष्ट्रीय टीम में शामिल होना भी लगभग ते माना जा रहा है वही छिंदवाड़ा से कमल खिलाने वाले बंटी साहू को भी मौका मिलना लगभग तय है l वही अपनी कुशल राजनीतिक क्षमताओं से लोहा मनवा चुके धार सांसद का नाम तो मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी चला था परंतु वे अध्यक्ष नहीं बन पाए इसलिए उनका राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होना लगभग तय ही है l