बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के एक दिन बाद ही भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता आर के सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है l  पूर्व केंद्रीय मंत्री के विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसे बयान आए थे जिससे भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड दोनों ही नाराज चल रहे थे l अंततः आर के सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है l