MP - राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में सुगबुगाहट तेज
भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज हो गई है l विधानसभा चुनाव में हारे नेता हो या फिर कांग्रेस से भाजपा में आए नेता सभी इसी प्रयास में है कि किसी भी तरह राज्यसभा में जाने का अवसर मिल जाए l पूर्व मंत्रियों में कमल पटेल और नरोत्तम मिश्रा के नाम काफी चर्चा में है वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता सुरेश पचौरी का दावा भी मजबूत है l पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के नाम भी चर्चा में हैं वहीं ग्वालियर से ही पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद केपी यादव के नाम भी प्राथमिकता के साथ लिए जा रहे हैं l अब देखना यह है कि भाजपा दो सुरक्षित सीटों के लिए किन नामों पर दाव लगाती है और तीसरी सीट पर किसे मैदान में उतरकर मुकाबला को रोचक बनती है


