मध्यप्रदेश में भी राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका
भोपाल । जून में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस अब चिंतित नजर आ रही है उसे क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है l हालांकि इस सीट पर कांग्रेस के पास जीतने का संख्या बल पूरा है परंतु 5-7 विधायकों ने अगर क्रॉस वोटिंग कर दी या फिर वह गायब हो गए तो कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की यह सीट भी निकल जाएगी l नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार खुद इस बात की आशंका जता चुके हैं l जोड़-तोड़ में माहिर भाजपा के रणनीतिकार अंदर खाने सारी तैयारी कर चुके हैं, अब बस उन्हें मौके का इंतजार है l यह तय है कि भाजपा तीसरी सीट को भी मुकाबले में लायेगी और जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी, जिसका आभास कांग्रेस को अभी से ही हो गया है l अन्य राज्यों में जिस तरह से अभी हाल ही में cross वोटिंग और विधायकों की मिसिंग हुई है उससे कांग्रेस के अंदर खाने चिंता का माहौल है l


