राज्यसभा चुनाव : दिग्विजय सिंह के विकल्प की तलाश
भोपाल। जून महीने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल पूरा होने वाला है और वह स्वयं संकेत दे चुके हैं कि अब वह राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं, ऐसे में कांग्रेस दिग्विजय सिंह के विकल्प की तलाश में है l कि आखिर किसे उनकी जगह राज्यसभा भेजा जाए l वैसे तो कांग्रेस के पास राज्यसभा में जाने वाले इच्छुक नेताओं की लंबी कतार है और हर नेता की ऊपर अपनी खुद की सीधी पकड़ भी है l अब देखना है कि इन नेताओं में से कौन बाजी मारता है l पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ,पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और मध्य प्रदेश सेवा दल प्रमुख अवनीश भार्गव यह नाम इस समय सर्वाधिक चर्चा में हैं और इनमें से प्रत्येक नाम को आगे बढ़ाने के लिए बाकायदा तर्क भी तैयार है अब देखना यह है कि कांग्रेस इनमें से कोई विकल्प चुनती है या फिर एक बार दिग्विजय सिंह को ही मौका देगी l


