श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप ,भगदड़ जैसी बनी स्थिति
जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन में पहुंच गईं। किसी ने फोन करके चलती ट्रेन से सूचना दी थी। कॉलर ने कहा था कि मैं श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेने के जनरल कोच में बैठा हूं। इस गाड़ी बम रखा है। झांसी पहुंचने पर ट्रेन की चेकिंग की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। आगरा कैंट पर भी चेकिंग हुई। इसके बाद जंक्शन पर पहुंची ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में कुछ भी नहीं मिला था। हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा दी है। सूचना देने के बाद कॉलर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है।



