भोपाल

लव जिहाद और मछली परिवार ड्रग मामले में भोपाल सांसद आलोक शर्मा का बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनका राजनैतिक कैरियर ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं , AI फोटो वीडियो के माध्यम से उनकी छवि ख़राब करने की जा रही है कोशिश l

राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की भी छवि ख़राब की हो रही कोशिश, मामले की शिकायत भी साइबर पुलिस से की है l सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि आरोपियों के साथ बनाई जा रही फोटो, धड़ किसी का सिर किसी का ..उनको पता है कौन लोग है वो जो ऐसा कर रहे हैं लेकिन पुलिस अपना काम कर उन्हें पकड़े l

कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बैठने की दी चेतावनी…

मछली हो या मगरमच्छ किसी को नहीं छोड़ा जाएगा…

कुछ लोग ऐसे लोगो को संरक्षण दे रहे वह भी नहीं बचेंगे..