गोलमाल : 12500 रु कीमत की ईट 1,25,000 में खरीदी
शहडोल जिले की ग्राम पंचायत और वहां के स्कूलों से जुड़े भ्रष्टाचार की नित नई नई खबरें आ रही है l जिन्हें देखकर लोग चौक रहे हैं l अब एक ग्राम पंचायत भवन में ईट खरीदी का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है l कुल 2500 ईंटें ₹5 प्रति ईट की दर से 12500 की होती हैं परंतु ग्राम पंचायत भाटिया के सरपंच और सचिव ने 12500 की ईंटें 125000 रु में खरीदी हैं l जैसे ही यह बिल सोशल मीडिया में वायरल हुआ उसके बाद कलेक्टर शहडोल ने तुरंत एसडीएम को जांच के लिए कहा है l कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश है कि अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी l इसके पहले भी ग्राम पंचायत में और स्कूलों के बिलों में भी बड़ी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थी l दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव कुछ भी कहने से बच रहे हैं l इंडिया टीवी 18 सोशल मीडिया पर वायरल बिल की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l



