शिप्रा नदी में गिरी कार टीआई और एस आई के शव बरामद महिला आरक्षक की तलाश
उज्जैन l शिप्रा नदी में गिरी कार में टीआई अशोक शर्मा ,सब इंस्पेक्टर मदन लाल निनामा और आरक्षक आरती पाल सवार थे l इनमें से टीआई और सब इंस्पेक्टर के शव गोताखोरों की मदद से मिल गए हैं l परंतु अभी तक कार और आरती पाल का कोई पता नहीं चला है l देर रात कार हादसे का शिकार हो गई थी और शिप्रा नदी में गिर गई थी l पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सूचना मिलने के बाद से ही लगातार गोताखोरों के साथ एक्टिव बनी हुई है l अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं l अब आरक्षक आरती पाल की तलाश तेज हो गई है ,उधर कार का भी कोई अता पता नहीं चल रहा है l



