कैबिनेट सचिवालय में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
नई दिल्ली l केबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर (DFO) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार मंत्रिमंडल सचिवालय के साथ काम करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट cabsec.gov.in की मदद से फॉर्म भर सकते हैं। इसकी आखिरी 14 दिसंबर 2025 है। डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पद कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फिज़िक्स जैसे विषयों में जारी किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 रिक्तियों को भरा जाएगा।



