भोपाल I  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनजातियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जनजातियों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। भाजपा सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, खेल, चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शहडोल में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश की अति पिछड़ी बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की करीब एक लाख 94 हजार महिलाओं के खातों में आहार अनुदान योजना के तहत 29 करोड़ 11 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने महिलाओं को आहार अनुदान योजना की राशि जारी  करने पर राज्य सरकार और विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को बधाई प्रेषित करते हुए कही। 
सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार पेसा एक्ट लागू करके जनजातीय समाज को उनका अधिकार दिया है। भाजपा सरकार जनजातीय बहुल जिलों और क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। आज ही शहडोल जिले में आयोजित समारोह में विशेष पिछड़ी बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं के खाते में 29 करोड़ 11 लाख रूपए भेजे हैं। मंडला, बालाघाट, धार जैसे जनजातीय बहुल जिलों में भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज खोल रही है। मुख्यमंत्री ने आज ही शहडोल में एक करोड़ की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के साथ महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। भाजपा सरकार लगातार जनजातीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने देश में करीब 60 साल तक शासन किया, लेकिन जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अलग से मंत्रालय तक नहीं बनाया था। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में जनजातीय मंत्रालय का गठन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनजातीय मंत्रालय का बजट कांग्रेस सरकारों की तुलना में कई गुना अधिक कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत श्री अन्न (मोटे अनाज) पर 10 रूपए प्रति किलोग्राम बोनस भी देने की घोषणा की है। यह योजना से श्री अन्न का उत्पादन बढ़ेगा और गरीब जनजातीय समाज की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में बहुत कारगर सिद्ध होगी।