सौ विधायक लाओ मुख्यमंत्री बन जाओ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया है l वे भाजपा में चल रही अंदरूनी उठा पटक का फायदा उठाने के लिए तैयार खड़े नजर आ रहे हैं l अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो जिस तरह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाया गया था ठीक उसी तरह के संकट के बादल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी मडराते दिखाई दे रहे हैं l