शहडोल। छितवई ग्राम में स्थित सीएम राइज स्कूल के एक छात्रा का देसी कट्टे के साथ फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया l आनंद-फानन में स्कूल प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी , पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो छात्र ने बताया कि उसे यह देसी कट्टा तालाब के पास मिला था l अब पुलिस इस बात की तलाशी में जुटी है कि आखिर वह देसी कट्टा तालाब के पास कैसे पहुंचा..? क्या तालाब के पास अपराधियों का आना-जाना है ..? लेकिन छात्र-छात्राओं के परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं की कभी कोई बड़ी घटना ना घट जाए फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है l