धार l कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड धार द्वारा सहकारिता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन होटल रुद्राक्ष धार  (म.प्र) में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी एस मोहनिया (उपसंचालक कृषि विभाग धार ) , सुश्री वर्षा श्रीवास (उपायुक्त सहकारिता), श्री के के रायकवार (महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक धार श्री राज सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर) , डॉ संदीप चौहान (प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धार) साथ ही जिले के वरिष्ठ कृषि अधिकारी ,कृभको के RGB , मार्कफेड के कर्मचारी एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारी  उपस्थित रहे ।
क्षेत्रीय प्रतिनिधि धार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, कृभको का परिचय एवं कृभको के उत्पादों की जानकारी दी गई, एवं कृभको द्वारा प्रतिवर्ष 20% लाभांश राशि दिये जाने की जानकारी दी गई एवं कृभको की गतिविधियों की जानकारी एवं सहकारिता को सशक्त करने में कृभको के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की गई। 
कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राज सिंह जी के द्वारा कृभको के विभिन्न उत्पाद जैसे राइजोसुपर,सिटी कंपोस्ट, मोलासेस पोटाश आदि के बारे में जानकारी दी साथ इन उत्पादों की बिक्री से समिति को होने वाले आर्थिक लाभों के बारे में चर्चा की ।
कार्यक्रम में सुश्री वर्षा श्री वास द्वारा कृभको के द्वारा प्रतिवर्ष 20% लाभांश समितियों को दिए जाने पर कृभको की प्रशंसा की एवं सहकारी समितियों को अधिक सशक्त बनाने में कृभको के प्रयासों की सराहना की ।
श्री मोहनिया जी द्वारा कार्यक्रम में कृभको द्वारा समितियों को खाद का सीधा प्रदाय कर समितियों के परिवहन खर्च को बचाने की जानकारी दी गई एवं सभा में  कृभको के उत्पाद को प्रोत्साहित करने हेतु आग्रह किया गया एवं खाद की बिक्री पोस मशीन से किए जाने के निर्देश दिये गये। 
श्री रायकवार जी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि कृभको द्वारा समय समय समितियों को रैक एवं सड़क माध्यम से उर्वरक उपलब्ध करवा कर आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कृभको का धन्यवाद  l
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विनोद धाकड  क्षेत्रीय प्रतिनिधि धार द्वारा किया गया ।