मंत्रालय में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण
भोपाल l मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहीदों की स्मृति में 11 बजे दो मिनिट का मौन धारण किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि, सचिव श्री एम. रघुराज, श्री मनीष सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।



