चुनाव में हार का लिया बदला, गोली मारकर की हत्या
दमोह में सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है l आरोपी फरार हैं, पुलिस का कहना है कि चुनाव में हार का बदला लेने की गई हत्या l
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसमें देवेंद्र लोधी नामक व्यक्ति को आरोपी मोती लोधी ने गोली मार दी। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।



