तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत में हुई चोरी ने हड़कंप मचा दिया है l कहा तो यहां तक जा रहा है कि यह चोरी हुई है या फिर करवाई गई है..? चोरी में सांसद निधि ,विधायक निधि और तालाब निर्माण समेत राशन कार्डों से संबंधित फाइले चोरी हुई हैं जिसकी शिकायत बाकायदा कराई गई है l राशन कार्ड बनाने के लिए नायब तहसीलदार के फर्जी साइन और सील का इस्तेमाल भी हुआ है  l नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी ने भी इस बात की पुष्टि की है वहीं जनपद पंचायत सीईओ मनीष तिवारी को भी कुछ फाइलें देखकर कुछ गड़बड़ ,कुछ संदेह हुआ था, उसके बाद यह चोरी की घटना होना आश्चर्यचकित करता है l शिकायत के बाद उम्मीद है कि चोरी के इस मामले से जल्द से जल्द पर्दा उठेगा l