दमोह जिले में एक अतिक्रमण हटाने गए डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया दरअसल डिप्टी रेंजर लखन अहिरवार सारस बगली गांव गए हुए थे l जहां उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को कहा इस इलाके में वन माफिया भी सक्रिय रहते हैं l उनके इतना कहने पर ही जितेंद्र घोषी नाम के व्यक्ति ने न सिर्फ उनकी वर्दी फाड़ी बल्कि उन पर कुल्हाड़ी से हमला भी कर दिया जिसकी शिकायत उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को की है l अब देखना यह है कि वन अमला वापस अतिक्रमण हटाने जाएगा या फिर नहीं l