अंतर्राष्ट्रीय धान सम्मेलन में बालाघाट के चिन्नौर धान का किया गया प्रदर्शन
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय धान सम्मेलन (International Rice Conference) का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बालाघाट जिले के चिन्नौर धान का प्रदर्शन किया गया है। यह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें बालाघाट जिले की फसल चिन्नौर धान को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में बालाघाट कृषि विस्तार कार्यालय से कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री मोनिका उइके, श्री लक्ष्य लांजेवार, श्री इशुराल चौहान तथा श्री भेजनलाल माने ने सहभागिता की। इस सम्मेलन में प्रदर्शनी के दौरान बालाघाट जिले के जी.आई. टैग प्राप्त चिन्नौर धान का प्रदर्शन किया गया।



