भोपाल एम्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है । इस वारदात के बाद सुरक्षा को लेकर  सवाल भी उठ रहे हैं। एम्स की लिफ्ट के अंदर एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया गया है। महिला जैसे ही लिफ्ट से बाहर निकल रही थी तभी युवक ने झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। एक अपराधी एम्स जैसी जगह पर इतनी आसानी से अपराध करके कैसे भाग गया, जहां हर कोने पर  गार्ड और कैमरे लगे होते हैं फिर भी कैसे, यह सुरक्षा सिस्टम की गंभीर कमियों को उजागर करता है। इस घटना के बाद अस्पताल आने वाले मरीज़ों और उनके परिवारों में डर का माहौल है।