बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट खोलकर 75000 रु मांगने का मामला सामने आया है l किसी व्यक्ति ने उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोला फिर जिला पंचायत उज्जैन में पदस्थ एक अकाउंट ऑफिसर से 75000 की मांग की उक्त अकाउंट अफसर ने ₹5 अकाउंट में डालें इसके बाद उस व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, शक होने पर उन्होंने कलेक्टर मृणाल मीणा से संपर्क किया, उन्हें सारी जानकारी दी l इसके बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है l पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर वह कौन व्यक्ति है जिसने कलेक्टर के नाम से अकाउंट खोलकर पैसे मांगे हैं l