राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनी समस्याए, दिए अहृम दिशा-निर्देश
दमोह l प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज कार्यालय नोहटा में जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आप सभी की जो भी मांगे मेरे समक्ष रखी गई हैं उन्हें गंभीरता से लिया गया है। मैं स्वयं इन मांगों की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत हूं। आने वाले समय में सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।



