संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने दी जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामना
भोपाल l बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर प मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र लोधी का संदेश....
मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई दी, मंत्री श्री लोधी ने कहा कि-
मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचार हैं —
जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था, तब उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित किया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और समर्पण में बसती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2021 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए
15 नवंबर, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को
“जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की।
मध्य प्रदेश सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस संपूर्ण मध्य प्रदेश में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।
भगवान बिरसा मुंडा जी का अदम्य साहस और दार्शनिक चिंतन नि:संदेह मानव समाज के लिए प्रेरणादाई और अनुकरणीय है, मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर सदा सदा के लिए अमर हो चुके महान राष्ट्रनायक बिरसा मुंडा जी को पुनः मेरा शत-शत नमन।



