भोपाल l उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हम सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही हम एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।