धान खरीदी कार्य और भंडारण का अनुविभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सतना /राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं अन्य खरीदी संबंधित गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिये अधिकारियों को सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन आरती यादव और रामनगर डॉ आरती सिंह ने संयुक्त रुप से सीता खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुये धान तौलाई और धान की गुणवत्ता भी जांची। उन्होने सीतावेयर हाउस में भंडारित की गई धान की व्यवस्थाओं को भी देखा और भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।