रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समर्थन मूल्य में धान उपार्जन में लापरवाही बरतने पर दो समिति प्रशासकों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन्हें दो वेतनवृद्धियाँ असंचयी प्रभाव से रोकने तथा निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित करने का नोटिस दिया गया है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत की गई है। कलेक्टर ने समिति प्रशासक विकासखण्ड जवा विकास माठे तथा समिति प्रशासक त्योंथर अमरीश देव बघेल को नोटिस दिया है। खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है।