विधायक और कलेक्टर की तू-तू, में-में विधायक ने कलेक्टर को दिखाया मुक्का, दी गलियां
भिंड l भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन किया l इस दौरान कलेक्टर की तरफ मुक्का उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी। कलेक्टर बंगले के बाहर विधायक धरना दे रहे थे, जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था। बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी खोटी सुनाते हुए विधायक कुशवाह ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। मौके पर मोजूद सुरक्षा गार्डों ने बीच बचाव किया। इस दौरान कलेक्टर कह रहे हैं कि चोरी नहीं चलने दूगा, वहीं विधायक बोले- तू है सबसे बड़ा चोर..। पूरा मामला खाद की किल्लत से जुड़ा हुआ है l विधायक के साथ किसान भी थे किसानों का आरोप है की खाद ब्लैक में बेची जा रही है l ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह पूरा दृश्य दिखाई दे रहा है l इंडिया tv18 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l


