शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के  वॉट्सअप नंबर से अधिकारी-कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। उनसे 6 अंकों की ओटीपी की मांग की जा रही है। जो शहडोल कलेक्टर केदार सिंह द्वारा भेजा ही नहीं गया है। कोई वॉट्सअप हैक कर इसे भेज रहा है। शहडोल कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी जानकारी मेरे इस नंबर 9425102510 से आए वॉट्सअप पर ना दें। क्योंकि इस नंबर पर चलने वाले वॉट्सअप को हैकर ने हैक कर लिया है। कुछ स्क्रीनशॉट भी आए मैसेजों का जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है, जिसमें ओटीपी मांगे गए हैं।