राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत अल्जीरिया पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत की राष्ट्रपति के ‘एक्स’ पर आधिकारिक अकाउंट से साझा की गई ‘पोस्ट’ में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में अल्जीयर्स, अल्जीरिया पहुंचीं। यह भारत के किसी राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा है।’’ ‘‘हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी स्वयं अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन ने की। अल्जीरिया की कैबिनेट के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद थे। राष्ट्रपति का गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया।’’