सागर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई l टी आई के साथ हाथापाई की खबरें भी हैं दरअसल रविदास जयंती के समय झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था l बेहरिया थाने में जिसकी शिकायत की गई थी परंतु पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की जिससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और वह कलेक्टर के पास ज्ञापन देने आया था इसी दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी की, पुलिस उनको शांत करने आई इसके बाद पुलिस और ग्रामीण आपस में भिड़ गए l टीआई के साथ भी मारपीट की घटना हुई है, ऐसी चर्चाएं जोरो पर हैं l