जबलपुर l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलवारा घाट थानान्तर्गत क्रेशर बस्ती में बीएचएमएस डॉक्टर खालिद खान होम्योपैथी की क्लीनिक चलाता था। उसके पास से क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची उपचार करने आती थी। इस दौरान डॉक्टर बच्ची पर इस्लाम धर्म अपनाने  के लिए मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाने लगा। इसके अलावा इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी नाबालिग लड़की को दे रहा था। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है।