अब कंचन ने किया सोनम रघुवंशी जैसा कांड ,हैरत में पड़े लोग
सतना - 30 दिसंबर को मऊगंज थाने को सूचना मिली थी कि NH-135 के किनारे ग्राम डगड़ौवा के पास एक युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जांच के दौरान अगले दिन मृतक की पहचान लाला उर्फ सुधीर दहिया पिता रमेश दहिया उम्र 35 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली जिला सतना के रूप में हुई।
मऊगंज थाने में अपराध क्रमांक 876/25 धारा 103(1), 238(1), 61, 249 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी कंचन दहिया से पूछताछ की शक गहराने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें पूरा हत्याकांड उजागर हो गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक सुधीर दहिया पेशे से एम्बुलेंस चालक था। पत्नी कंचन ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी गबरू उर्फ दिनेश पटेल को फोन कर मऊगंज बुलाया। इसके बाद प्रेमी गबरू अपने दोस्त शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित के साथ पहुंचा और दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से सुधीर दहिया की हत्या कर दी। आरोपियों ने सिर और चेहरे पर कई वार इसलिए किए ताकि पहचान ना हो सके।
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए NH-135 के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। हत्या के बाद आरोपी अपने एक दोस्त संजना सिंह निवासी बहुती थाना नईगढ़ी के घर में छिपे थे। इसके बाद पुलिस ने पहले मृतक की पत्नी कंचन दहिया और संजना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बाद में आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित निवासी हनुमाननगर थाना करछना जिला प्रयागराज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी गबरू के साथ मिलकर 29 दिसंबर 2025 को हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए गए। फिलहाल पुलिस ने शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य फरार आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू की तलाश लगातार जारी है।



