फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है, साथ ही शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय के विस्तार की वकालत की है। मैक्रों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि हमारे पास एक सुरक्षा परिषद है जो अवरुद्ध है। आइए संयुक्त राष्ट्र को और अधिक कुशल बनाएं। हमें इसे और अधिक प्रतिनिधि बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इसलिए, फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है। जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए, साथ ही दो ऐसे देश भी होने चाहिए जिन्हें अफ्रीका अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए तय करेगा।