जबलपुर l गोहलपुर पुलिस ने बताया कि कजरवारा में रहने के दौरान लगभग 6 माह पूर्व राकेश कटारिया की पत्नी की छत से गिरकर मौत हो गई थी। उसे शक था कि परम सिंह ने छत से धक्का देकर उसकी पत्नी की हत्या की है। उसने परम से बदला लेने के लिए उसने साजिश रची थी। इसमें उसने अपने बेटे व दामाद को शामिल किया था। तीनों ने मिलकर उसकी रैकी प्रारंभ की। तीनों ने गत 10-11 मई को युवक का तीन नंबर पुल में समीप कार से अपहरण किया। इसके बाद घर में बंद कर उसके साथ बल्ले से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर अधमरी अवस्था में उसका गला काट दिया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों को टुकड़ों में काटा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।