बड़वानी के सिलावद से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं l महिला आरक्षक की शिकायत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है l महिला आरक्षक का आरोप है कि अजय यादव ने उनके साथ छेड़खानी भी की है और उन्हें हाथ पकड़ कर जबरन गाड़ी में बैठने की कोशिश की है l दूसरी तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फसाया जा रहा है l विधायक हीरालाल अलावा ने भी मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि अगर अजय यादव को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा l