छोटी मछलियों पर कार्रवाई, मगरमच्छ को बचा रहे
इंदौर l 'मगरमच्छों के पाले चूहों' ने जिन दो नवजातों को नोंचा था उसमें से दूसरे की भी जान चली गई है ...सबसे बड़े खैराती अस्पताल एमवायएच के एनआईसीयू वार्ड में चूहों ने जिन दो नन्हीं जानों को नोंचा था उसमें से एक की जान तो मंगलवार को चली गई थी, वहीं आज दूसरे की सांसें भी थम गई... इस मामले में भी 'बड़े मगरमच्छ' बचने की कोशिश में जुटे और 'छोटी मछलियों' को ही निशाना बनाने के प्रयास हुए... इधर, डीन ने दो नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड किया तो विभाग ने भी डीन और अधीक्षक को नोटिस जारी किया... अब इंतजार है कि दो नवजातों की मौत के बाद कोई बड़ा एक्शन लिया जाए..!



