भोपाल l कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि इस पक्ष की महिला विधायक हो उस पक्ष की महिला विधायक हो इस अधिनियम पर सबको एक साथ आना चाहिए,देश के अधिकांश राज्यों में बीजेपी और उनके गठबंधन की सरकार है पर बीजेपी बताएं कि केवल एक राज्य दिल्ली में ही महिला मुख्यमंत्री क्यों है,क्या यही बीजेपी का नारी शक्ति वंदन है, कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने स्वयं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं एक विधायक हूं, लेकिन मेरे साथ ही अन्याय हो रहा है। पिछले छह महीनों से मेरा पीए मुझसे छीन लिया गया है और मैं बिना पीए के काम करने को मजबूर हूं। क्या यही नारी शक्ति वंदन है?

 जब इस संबंध में कलेक्टर से बात की गई, तो उन्होंने दूसरा पीए रखने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। अनुभा मुंजारे ने अपने बयान में कहा कि हमारे शास्त्रों में भी नारी सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जहां नारी का सम्मान होता है, वह घर और समाज आगे बढ़ता है, और जहां नारी का अपमान होता है, वह समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए। तभी वास्तविक अर्थों में नारी सशक्तिकरण संभव हो सकेगा।