उज्जैन । महिदपुर के जेल रोड से आज भगवान सिद्धिविनायक का परंपरागत चल समारोह निकाला जा रहा था, जिसमें लव जिहाद की झांकी निकाले जाने की खबर जैसे ही मुस्लिम समाज को लगी तो उन्होंने मोती मस्जिद के पास से निकल रहे इस जुलूस को रोका और उसके बाद झांकी को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। चारों ओर अफरा तफरी मच गई और नारेबाजी के बीच पथराव तक होने लगा l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की चल समारोह हर साल निकलता है। जेल रोड से निकलने वाली गणेश जी सवारी में लव जिहाद की झांकी बनाई थी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोषित हो गए।