दमोह जिले में गुरुवार को बस स्टैंड के पास एक चाय की दुकान पर सरेराह आधा दर्जन लोग चाय की दुकान पर खड़े एक व्यक्ति पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े और उसे खूब पीटा. पिटाई करने और पिटने वाले दोनों अलग-अलग गैंग के बताए जा रहे हैं l घटना ने जिले में लॉ एंड आर्डर पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैंl दिनदहाड़े हुए वारदात में पीड़ित और आरोपी दोनों दो गैंग से जुड़े हैं और दोनों की आपस में प्रतिद्वंद्वी बताए जा रहे हैं l कांट्रैक्टर साहिल विरमानी और ब्रोकर राकेश शर्मा के बीच पुरानी अदावत हैl घटना वाले दिन साहिल विरमानी के गुर्गों ने पहले राकेश शर्मा पर चाय की दुकान पर हमला किया, फिर राकेश शर्मा के गुर्गों ने भी साहिल विरमानी की ऑफिस पर हमलाकर तोड़-फोड़ को अंजाम दिया है l पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है ,लेकिन दिनदहाड़े हुई घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.