दतिया जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमएल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए गेंहूॅ, चना, सरसों, मसूर की आज बुधवार तक किसानों ने अपना पंजीयन 18 हजार 956 पंजीकृत हुए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल संचालित उपार्जन केन्द्र गेंहूॅ के लिए 49/50 है एवं चना, सरसों, मसूर के लिए 15/18 है। उन्होंने जानकारी दी है कि अभी तक कृषकों ने गेंहूॅ खरीदी के लिए 646 स्लॉट बुकिंग की है तथा चना, सरसों, मसूर के लिए 127 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है। खाद्य अधिकारी श्री मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक तक गेंहूॅ खरीदी 187 किसानों से 16221 क्विंटल खरीद हो गया है तथा सरसों की खरीदी 54 किसानों से 2635 क्विंटल एवं मसूर की खरीदी 2 किसानों से 31 क्विंटल खरीदा गया है। अभी चना खरीदी किसी भी किसान से नहीं हुई है।