दो राज्यपाल और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति
गोवा के नए राज्यपाल के रूप में पुसापति अशोक गजपति राजू की नियुक्ति की गई है l वे पूर्व में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं और आंध्र प्रदेश की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है l
हरियाणा के राज्यपाल के रूप में असीम कुमार घोष को नियुक्त किया गया है l घोष एक अनुभवी प्रशासक और नीति विशेषज्ञ माने जाते हैं l
लद्दाख के उपराज्यपाल के तौर पर कविंदर गुप्ता को कमान सौंपी गई हैl गुप्ता पूर्व में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं l



