कटनी। करीब 3 साल पहले 29 - 30 जुलाई 2022 की रात को वर्धमान अस्पताल की रेलिंग से अस्पताल में भर्ती मरीज मनोज परोहा की गिरकर मौत हो गई थी l मनोज परोहा जब रेलिंग के बाजू में खुली छत से नीचे गिरे तो उन्हें गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मृत्यु हो गई l जिला उपभोक्ता फोरम ने पूरे मामले में पक्ष जानने के बाद वर्धमान अस्पताल और उसके संचालक ऋषि जैन पर 52 लख रुपए का पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आदेश जारी किए हैं l इस आदेश के से न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय मिल रहा है बल्कि ऐसे निजी अस्पताल को भी सबक मिलेगा जो इस तरह की लापरवाही करते हैं l यदि रेलिंग मजबूत होती तो शायद मनोज की जान बच जाती l