भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों, बेटियों और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। 

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहाँ है कि 26 जनवरी का यह दिन हमें संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और गरिमा के मूल्यों की याद दिलाता है। हमारा संविधान महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समावेशन की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहाँ कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि हर महिला आत्मनिर्भर बने, हर बालक सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित वातावरण में आगे बढ़े तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए संकल्प लें। यही सच्ची गणतंत्र भावना है। इस गणतंत्र दिवस पर हम एक सशक्त, संवेदनशील और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।