भोपाल l राजनीतिक गलियारों में चल रही तरह-तरह की अफवाहों पर आज उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से विराम लगा दिया उन्होंने लिखा कि कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है !

और हाँ… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें l

शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।

कभी कभी नेता  भी इंसान होता है.
अब ज़रा ध्यान से सुन लो 
भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है।

सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूँगा — और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।

चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या ज़हरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का —
हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज़ के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूँगा।

तैयारी मजबूत रखिएगा।
क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूँ —
और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।