ऐतिहासिक सफेद मकबरा-

 लोकार्पण के इंतज़ार में

रायसेन (हरीश मिश्र – 9584815781)

रायसेन - भोपाल से मात्र 48 किलोमीटर दूर, भोपाल–सागर सड़क मार्ग पर स्थित गर्ल्स स्कूल परिसर में 21 वीं सदी वर्ष 2023–24 में निर्मित यह पुस्तकालय, जिसे अब सफेद मकबरा कहा जा रहा है, मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा ई.एफ.ए. योजना के अंतर्गत मुक्त शिक्षा प्रणाली के छात्रों हेतु बनाया गया था।

    करीब 600 वर्गफुट क्षेत्र में फैले इस भवन पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए। उद्देश्य था – शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, परंतु  यह मकबरा मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड की "ओपन लूट" की वास्तुकला , शिल्पकला का शानदार उदाहरण बनकर रह गई है।

   विडंबना देखिए – उद्घाटन के लिए अब तक सफेद पोशाकधारी प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अथवा स्थानीय विधायक में से किसी ने भी समय देकर उद्धार करना उचित नहीं समझा।

   पुरातत्व वेत्ताओं का कहना है यह पुस्तकालय अर्थात सफेद मकबरा कहीं लोकार्पण से पहले ही जमींदोज न हो जाएगा। वहीं रायसेन जिला विकास समिति के अमित ठाकुर का कहना है इस पुस्तकालय अर्थात सफेद मकबरा को संरक्षित स्मारक घोषित किया जाए।