नीमच के थडौली ग्राम पंचायत में हनुमंत राव जी गांव में सुबह-सुबह उस समय हलचल मच गई जब मगरमच्छ को देखा गया, तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई l वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने लगभग 5 घंटे बाद पहुंची, 2 घंटे में मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया l लेकिन पूरे मामले में आश्चर्यजनक बात यह है कि रेस्क्यू टीम बिना किसी इंतजाम के पहुंची थी l ना तो उनके पास पिंजरा था और ना ही रस्सी जैसे ही वह मगरमच्छ को पकड़ने लगे वैसे ही मगरमच्छ गांव की तरफ भागा, इससे लोगों में भगदड़ मच गई ,दो लोगों पर मगरमच्छ ने हमला भी कर दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है l सुबह 4:00 बजे मगरमच्छ को देखा गया तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, सूचना के 5 घंटे बाद वन विभाग की टीम आई और 2 घंटे बाद यानी सुबह 11:00 बजे मगरमच्छ को पड़कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ गया l दरअसल नीमच में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण नदी नाले उफान पर है l इसी बीच मगरमच्छ गांव की ओर आ गया ,ग्रामीणों ने दहशत के वह 7 घंटे बड़ी मुश्किल में निकाले l