उज्जैन । मेरा भोला है भंडारी... फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी को कुछ दिनों पहले परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली थी। उन से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी ने खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताया था। उसके बाद सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड ने उज्जैन के युवक के खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है।उज्जैन के रहने वाले राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 308(5) एक्ट 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है।