MP- महिलाओं ने नशे में धुत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर को जमकर डंडों से पीटा
इंदौर l खजराना क्षेत्र में आज सुबह 6 बजे बवाल खड़ा हो गया जब कुछ महिलाओं ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुरेश बुनकर को डंडों से पीटा, उसे बिजली के खंभे से बांधने की कोशिश की। दर असल पुलिस सब इंस्पेक्टर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर पर मौजूद था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि पिछले दो महीनों से सुरेश उस महिला के संपर्क में था और उसके घर आना-जाना कर रहा था। आज सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। नशे में धुत्त सब इंस्पेक्टर गालियां दे रहा था, साथ ही वह आपत्तिजनक स्थिति में था, जिससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा l सूचना पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के विरोध के चलते अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस सब इंस्पेक्टर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।



